पैन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया
पैन कार्ड (Permanent Account Number) PAN CARD आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। यह बैंकिंग, आयकर रिटर्न, वित्तीय लेन-देन और सरकारी कार्यों में आवश्यक होता है। पैन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी प्रस्तुत करनी होती है।
आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड – पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- आधार में मोबाइल – आधार में मोबाइल नंबर अपडेट भी आवश्यक है।
- पासपोर्ट साइज फोटो – आवेदन फॉर्म के साथ हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो लगाया जाता है।
- हस्ताक्षर (साइन) – आवेदक को अपने स्पष्ट हस्ताक्षर देने होते हैं, जो पैन कार्ड पर भी प्रिंट होते हैं।
जन्म तिथि के प्रमाण के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज देना आवश्यक है:
- जन्म प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- सरकारी पेंशन पीपीओ (Pension Payment Order)
इन दस्तावेजों के आधार पर आवेदन फॉर्म भरकर पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट होने पर कुछ दिनों के भीतर पैन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
इस प्रकार सही दस्तावेजों के साथ आवेदन करने पर पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो जाती है।
नोट : अधिक जानकारी के लिए नजदीकी ईमित्र E-MITRA या सीएससी CSC केन्द्र पर सम्पर्क कर सकते हैं।





